Monday, 31 July 2017

Mahadbt Portal विषयी

*Mahadbt Website Par Escholarship Form Online Apply Kaise Kare-*
  Scholarship Ki Jankari

महाराष्ट्र राज्य शासन पुरस्कृत *Escholarship* की वेबसाइट
के किसी तकनीकी कारण की वजह से या करार ख़त्म होने के कारण से बंद कर दिया गया है .
अब सभी छात्र जो *Scholarship Form* भरेंगे उनके लिए Maharashtra Government
https://www.maharashtra.gov.in की तरफ से पुराने Escholarship Portal से
हटाकर नए महाडीबीटी http://mahadbt.gov.in के Scholarship Portal पर
बनाया गया है. आज की पोस्ट से आप जान सकते है की किस तरह से *2017-18 से सभी*
*Pre-Matric Scholarship, Post Matric Scholarship पात्र छात्र स्कॉलरशिप के लिए*
*नयी वेबसाइट पर स्कॉलरशिप फॉर्म आवेदन भर सकते है.MahaDBT Website Par*
*Escholarship Form Online Apply कैसे करे।*

महाडीबीटी महाराष्ट्र शासन- Ministry of Social Justice के द्वारा चलाया जाता
है. जो लाभपात्र लोगो की मदत के लिए बनाई गयी वेबसाइट है. *Mahadbt Portal* को
बनाने का उद्देश्य ही OBC Scholarship, SC, VJNT, SBC Scholarship लाभपात्र
छात्र, लोगो के लिए Online Application, Fast Approval और लाभपात्र व्यक्ती के
लिए सिधे पूरा लाभ दिलाना है. Samaj Kalyan Vibhag Scholarship के लिए अब इसी
पोर्टल पर अप्लाई कर सकते है.

        *MahaDBT Ke बारे मे.*

  * कोई भी व्यक्ति कभी भी, कही से भी MahaDBT Website पर Online E
    Scholarship Application कर सकता है.
  * छात्र हर समय Scholarship Application Status जान सकता है.
  * आसान Verification के लिए Marklist, Caste Certificate, Validity वेबसाइट
    पर अपलोड कर सकते है.
  * Mahadbt Eshcolarship Portal  से हर Student और Institute के लिए Email
    Alert, SMS Alert की सुविधा होगी.
  * आसान Scholarship की Process होगी.
  * Mahadbt के लिए Special Unique User Id और Password दिए जायेंगे.
  * Social justice Department और State Government की तरफ से Online Watch
    रखी जाएगी.


          *Institute और Students के लिए Online Scholarship Form के बारे मे.*

1. Important Information 2017-18 से Scholarship के लिए Aadhar Number
    अनिवार्य किया गया है.
2. Scholarship पात्र छात्रो के लिए अभी से निचे दिए गए सभी स्कॉलरशिप जरुरी
    दस्तावेज जमा करने को कहे.
3. Applicant सभी स्कॉलरशिप रूल्स के अंतर्गत पात्र है यह जिम्मेदारी खुद स्कॉलरशिप
    आवेदक की होगी.
4. Scholarship Form अप्लाई करने की Process ऑनलाइन MahaDBT की वेबसाइट पर होगी.
5. * स्टार किये हुए सभी पॉइंट्स आवश्यक है, ध्यानसे भरे और Scholarship Application
    Online Apply करने पर कम से कम एक बार चेक जरूर करले.


          *MahaDBT Website Par Online Scholarship Form Fill Kaise Kare?*

सबसे पहले Escholarship के लिए Online Apply करने के लिए Google Chrome, Mozilaa
Firefox या Internet Explorar Browser जो आपके कंप्यूटर पर इनस्टॉल हो उसे ओपन करे.

1. महाडीबीटी http://mahadbt.gov.in  वेबसाइट को ओपन करे.
2. वेबसाइट के राइट साइड मे New Scholarship Login के लिए Register पर क्लिक करे.
3. New Registration पर क्लिक करे.
4. अगले स्टेप १ मे Aadhar Card है या नही वह चुने.
5. Next पर क्लिक करे.
6. स्टेप २ मे Aadhar Authentication के लिए OTP या Biometric एक चुने (अगर आपने
    Aadhar Portal पर Mobile Number रेजिस्टर्ड नहीं किया था तो बायोमेट्रिक ऑप्शन
    चुने. अभी बायोमेट्रिक ऑप्शन Disable लेकिन जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा.
7. अगर आप OTP चुनते है तो Aadhar Card Number दर्ज करे.
8. आधार नोटिफिकेशन पढ़े और चेकबॉक्स पर क्लिक करे.  OTP भेजे पर क्लिक करे.
9. अब अगली स्टेप मे Pop up विंडो ओपन होगी Ok पर क्लिक करे.
10. Aadhar Registerd मोबाइल नंबर पर आया 6 Digit कोड OTP मे दर्ज करे.
11. OTP Verified पर Click कर दे. Next पर क्लिक करे.
12. फिर से Pop up विंडो ओपन होगी Ok पर क्लिक करे.
13. स्टेप 3 मे Aadhar की पूरी जानकारी ओपन होगी चेक करे और Next पर क्लिक करे.
14. New User Name दर्ज करे.
15. नया Password भरे जो आप याद रख सके. Confirm Password Again एंटर करे.
16. Capcha Code भरे. Next पर क्लिक करे.

इस प्रकार से ऊपर बताई गयी जानकारी अनुसार *MahaDBT* वेबसाइट पर Scholarship
Login के लिए नया खाता बन चूका है. Login करने के लिए निचे दी गयी प्रोसेस फॉलो करे.

1. निचे दी गयी इमेज अनुसार Select User मे से अगर आप छात्र है तो Resident चुने.
2. User ID जो बनाया है वह एंटर करे.
3. Password दर्ज करे.
4. कैप्चा कोड भरे और लॉगिन पर क्लिक करे.

🙏🏻 *धन्यवाद* 🙏

No comments: